Get App

इस बार बजट में प्लास्टिक, पेपर, जूट और पल्प सेक्टर पर देखने को मिल सकते हैं बड़े फैसले

बजट में जूट को इको फ्रेंडली मैटेरियल के तौर पर बढ़ावा दिया जा सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2020 पर 1:21 PM
इस बार बजट में प्लास्टिक, पेपर, जूट और पल्प सेक्टर पर देखने को मिल सकते हैं बड़े फैसले

आगामी बजट में क्या होगा, इस पर अभी सिर्फ अनुमान लगाया जा सकता है। लेकिन हमारे इकोनॉमिक पॉलिसी एडिटर लक्ष्मण रॉय सूत्रों के हवाले एक्सक्लूसिव खबर लेकर आए हैं कि इस बार प्लास्टिक, पेपर, जूट और पल्प सेक्टर पर बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक इस पर बजट में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ कदम उठाते हुए पेपर, जूट इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए एलान हो सकते हैं। पेपर और जूट इंडस्ट्री को नई तकनीक अपनाने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर इंसेंटिव्स मिल सकते हैं। इस बार के बजट में सरकारी और निजी क्षेत्र में जूट पैकेजिंग को बढ़ावा देने के एलान हो सकते हैं। इस मुद्दे पर वित्त मंत्रालय और कपड़ा मंत्रालय में बातचीत भी हो रही है।

बजट में जूट को इको फ्रेंडली मैटेरियल के तौर पर बढ़ावा दिया जा सकता है। पेपर और पल्प सेक्टर के लिए खास स्कीमों की भी घोषणा हो सकती है।  पेपर और जूट इंडस्ट्री के लिए टेक्नोलॉजी मॉडर्नाइजेशन एसिसटेंस प्रोग्राम (T-MAP) लाया जा सकता है। पेपर और पल्प सेक्टर के लिए सस्ते ब्याज पर कर्ज देने का भी प्रावधान हो सकता है। इसके साथ ही घरेलू इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए पेपर इंपोर्ट पर भी शिकंजा कसा जा सकता है। पेपर इंडस्ट्री ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की मांग भी की है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें