फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को अपने बजट भाषण में कहा है कि सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (Securities and Exchange Board of India -Sebi) गोल्ड एक्सचेंज के लिए रेगुलेटर का काम करेगा। सीतारमण ने सिक्योरिटीज मार्केट कोड लॉन्च करने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने आगे बताया कि सिक्योरिटीज मार्केट कोड में सेबी एक्ट, डिपॉजिटरी एक्ट और गवर्नमेंट सिक्योरिटीज शामिल होंगे। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए इस बात की जानकारी दी है।
उन्होंने कहा कि निवेशकों की सुरक्षा के लिए सभी फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स में निवेशकों के अधिकार के रूप में एक निवेशक चार्टर (investor charter) शुरू करने का प्रस्ताव रखा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
