Budget Expectation 2022: 1 फरवरी 2022 को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। बजट में अपनी उम्मीदों का पिटारा सभी सेक्टर्स के कारोबारी और टैक्सपेयर्स अलग-अलग माध्यमों से वित्तमंत्री को भेज रहे हैं। बजट से सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वह ऐसा हो जो कोविड-19 की तीसरी लहर के समय अर्थव्यवस्था को बूस्ट दे। क्या इस बार बजट में केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन को बढ़ाया जाएगा। वित्तमंत्री फिटमेंट फैक्टर को हरी झंडी देंगी।
