Budget 2022: PM आवास योजना के तहत 48000 करोड़ रुपये का किया आवंटन

Budget 2022: वित्तमंत्री ने घोषणा कि है कि PM आवास योजना के तहत 2022-23 के दौरान 48000 करोड़ रुपये दिये जाएंगे

अपडेटेड Feb 01, 2022 पर 11:51 AM
Budget 2022: PM आवास योजना के तहत 48000 करोड़ रुपये का किया आवंटन

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने PM आवास योजना के तहत आवंटन किया है। वित्तमंत्री ने घोषणा कि है कि PM आवास योजना के तहत 2022-23 के दौरान 48000 करोड़ रुपये दिये जाएंगे। PM आवास योजना के तहत 2022-23 के दौरान अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत 80 लाख परिवारों की पहचान की जाएगी

सरकार का है सबसे बड़ा मिशन


प्रधानमंत्री आवास योजना PMAY केंद्र सरकार के अलग-अलग मिशनों में सबसे प्रमुख है। इसके तहत केंद्र सरकार ने साल 2022 तक जब देश को आजाद हुए 75 साल हो जाएंगे, तब तक सबको आवास देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार के इस टारगेट के लिए CII ने सरकार से आवास योजना के साथ फायदा लेने वाले को लाइफ इंश्योरेंस देने की भी मांग कर रहा था।

ये थी डिमांड

अभी तक इस योजना में लोन लेने वालों को किसी भी प्रकार का कोई इंश्योरेंस कवर नहीं मिलता है। लोन के साथ इन बिल्ट इंश्योरेंस प्लान का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। CII का कहना है कि अगर पीएम आवास योजना के लोन के साथ इंश्यरेंस का लाभ मिल जाए तो कठिन परिस्थितियों में घर का खर्च भी चलता रहेगा और घर बनने का काम भी नहीं रुकेगा।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।