Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 पेश होने में अब करीबन 7 दिन बचे हैं। साल 2024 में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं और ये लोकसभा चुनावों से पहले का अंतिम बजट है। ऐसे में सभी उम्मीद कर रहे हैं कि इस बजट में लोकलुभावन घोषणाएं हो सकती है। सरकार मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स के लिए इस बार खास घोषणाएं कर सकती है। मिडिल क्लास टैक्सपेयर्स फाइनेंस मिनिस्टर से 80C के तहत मिलने वाली छूट की लिमिट बढ़ाए जाने की मांग काफी लंबे समय से कर रहा है। अगर एक्सपर्ट की मानें तो सरकार को बजट में नौकरीपेशा और मिडिल क्लास टैक्स पेयर्स को ध्यान में रखते हुए ये 5 घोषणाएं करनी चाहिए।
