Union Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण की बजट टीम पर इस बार बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह बजट ऐसे वक्त आ रहा है, जब अमेरिका, यूरोप, इंग्लैंड जैसी दुनिया की बड़ी इकोनॉमी पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है। इधर, इंडिया में इकोनॉमी की सेहत अपेक्षाकृत बेहतर है। ऐसे में यूनियन बजट 2023 में इस ग्रोथ को और तेज करने के उपाय करने की जरूरत है। लेकिन, कुछ एक्सपर्टस का कहना है कि सरकार को बजट में अपनी आर्थिक स्थिति ठीक करने पर फोकस करना चाहिए। बजट टीम के सबसे सीनियर मेंबर टीवी सोमनाथन (TV Somanathan) के अनुभव को देखते हुए इकोनॉमिक ग्रोथ और फिस्कल कंसॉलिडेशन के उपायों के बीच बैलेंस बनाना सरकार के लिए मुश्किल नहीं होगा। फाइनेंस सेक्रेटरी होने के नाते सोमनाथन पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) की सोच के हिसाब से बजट को आकार देने की खास जिम्मेदारी है।
