Get App

Budget 2023: इनकम टैक्स में राहत की खबर आने में सिर्फ 3 दिन बाकी, आपको होगा इतने रुपये का फायदा

Budget 2023: यूनियन बजट में इनकम टैक्स के मामले में बड़ी राहत मिलने वाली है। खासकर मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ घटाने का ऐलान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। 80सी की लिमिट बढ़ाने के साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाकर दोगुना किया जा सकता है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Jan 28, 2023 पर 4:14 PM
Budget 2023: इनकम टैक्स में राहत की खबर आने में सिर्फ 3 दिन बाकी, आपको होगा इतने रुपये का फायदा
हेल्थ पॉलिसी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए सरकार इसके प्रीमियम पर डिडक्शन की सीमा बढ़ा सकती है।

Budget 2023: यूनियन बजट 2023 (Union Budget) इनकम टैक्स के लिहाज से खास होगा। फाइनेंस मिनिस्टर इनकम टैक्स से राहत का ऐलान कर सकती हैं। खासकर वह मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ कम करने की कोशिश करेंगी। पहले करोरोना की महामारी, फिर बढ़ती महंगाई ने कम इनकम वाले लोगों का जीना मुश्किल कर दी है। टैक्स एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनकम टैक्स के नियमों में पिछले कई सालों से कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। सरकार तीन-चार साल पहले इनकम टैक्स की नई रीजीम पेश की थी। लेकिन, इसमें लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। हालांकि, इसमें टैक्स रेट्स कम हैं। लेकिन पुरानी रीजीम में मिलने वाले डिडक्शंस और एग्जेम्पशन वापस ले लिए गए हैं। निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी (बुधवार) को यूनियन बजट पेश करेंगी।

80सी की लिमिट में बदलाव

वित्तमंत्री इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 के तहत डिडक्शन की लिमिट बढ़ाएंगी। इसकी मांग काफी समय से की जा रही है। अभी सेक्शन 80सी के तहत आने वाले इनवेस्टमेंट ऑप्शंस में सालाना 1.5 लाख रुपये के तक निवेश पर डिडक्शन मिलता है। इस लिमिट को बढ़ाकर 3 लाख रुपये करने की मांग की गई है। उम्मीद है कि वित्तमंत्री डिडक्शन की लिमिट बढ़ाकर कम से कम 2 लाख रुपये करने का ऐलान यूनियन बजट में कर सकती हैं। अभी इस सेक्शन के तहत करीब एक दर्जन इनवेस्टमेंट ऑप्शंस आते हैं। इनमें पीपीएफ, जीवन बीमा पॉलिसी, सुकन्या समृद्धि योजना, म्युचुअल फंड की ईलएसएस शामिल हैं। दो बच्चों की ट्यूशन फीस पर डिडक्शन का लाभ भी 80सी के तहत मिलता है।

यह भी पढ़ें : Budget 2023: शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए वित्तमंत्री उठा सकती हैं बड़े कदम

सब समाचार

+ और भी पढ़ें