Get App

Union Budget 2023: इंटरेस्ट रेट घटाने से ग्राहको को सस्ती कीमत पर मिलेगी बिजली

Union Budget 2023: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों को कम इंटरेस्ट रेट पर लोन मिलने से वे ग्राहकों को सस्ती बिजली उपलब्ध करा सकेंगी। इंटरेस्ट रेट 1 फीसदी बढ़ने पर ग्राहक को मिलने वाली बिजली प्रति यूनिट 15 पैसे तक महंगी हो जाती है। सरकार यूनियन बजट में रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों को सस्ते रेट पर बिजली उपलब्ध कराने का ऐलान कर सकती है

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Dec 26, 2022 पर 5:49 PM
Union Budget 2023: इंटरेस्ट रेट घटाने से ग्राहको को सस्ती कीमत पर मिलेगी बिजली
अमेरिका में हाइड्रोजन की जेनरेशन कॉस्ट 3-4 डॉलर है। सरकार कंपनियों को करीब इतनी ही सब्सिडी देती है। इससे एक तरह से कंपनियों के लिए कॉस्ट करीब जीरो हो जाती है।

Union Budget 2023: लोन का इंटरेस्ट रेट घटाने से कंपनियों खासकर रिन्यूएबल एनर्जी फर्मों को फायदा होगा। ASSOCHAM के प्रेसिडेंट सुमंत सिन्हा (Sumant Sinha) ने यह कहा है। उन्होंने कहा कि इंडिया में कंपनियों को लोन पर 8-10 फीसदी इंटरेस्ट रेट चुकाना पड़ता है। इसके मुकाबले पश्चिमी देशों में इंटरेस्ट रेट 3-4 फीसदी है। उन्होंने कहा कि उन सेक्टर की कंपनियों के लिए इंटरेस्ट रेट में कमी करने की जरूरत है, जिनके बिजनेस के लिए इंटरेस्ट रेट बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा कि सरकार अगले यूनियन बजट में इस बारे में ऐलान करने के बारे में सोच सकती है। फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट (Union Budget) पेश करेंगी। इसमें वह कंपनियों के लिए कर्ज को सस्ता करने उपाय का ऐलान कर सकती हैं।

पश्चिमी देशों में लोन का इंटरेस्ट रेट बहुत कम

सिन्हा ReNew Power के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कहा, "इंटरेस्ट रेट में कमी लाने की जरूरत है। यह हमारे जैसे रेट सेंसेटिव सेक्टर के लिए बहुत मायने रखता है। दुनिया के दूसरे हिस्सों के मुकाबले यह बहुत ज्यादा है। इंडिया में रेट 8 से 9.5 फीसदी के बीच है। पश्चिमी देशों में यह 3 से 4 फीसदी है।" उन्होंने कहा कि इंटरेस्ट रेट 1 फीसदी बढ़ने से पावर के टैरिफ पर करीब 15 पैसे असर पड़ता है। इसलिए अगर लोन सस्ता मिलेगा तो इंडस्ट्री ग्राहकों को भी सस्ती बिजली उपलब्ध कर सकेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें