Union Budget 2023 : देबाशीष पांडा (Debashish Panda) यूनियन बजट 2023 (Union Budget 2023) की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण की टीम के अहम हिस्सा हैं। वह 2021-22 और 2022-23 की बजट टीम का भी हिस्सा थे। तब वह वित्तीय सेवा विभाग (Department Of Financial Services) में सचिव थे। अभी वह इंश्योरेंस रेगुलेट इरडा (IRDAI) के चेयरपर्सन हैं। पांडा के नेतृत्व में कोरोना की महामारी के दौरान बैंकों ने शानदार काम था। माना जाता है कि पिछले दो बजट में पब्लिक सेक्टर की कंपनियों की स्थिति सुधारने और बैड लोन की समस्या से निपटने की रणनीति बनाने में उनका बड़ा हाथ था।
