Union Budget 2023: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को बजट पेश करेंगी। केंद्रीय बजट से अपनी उम्मीदों का पिटारा सभी इंडस्ट्री, कारोबारी, टैक्सपेयर्स, आम जनता और सरकारी कर्मचारियी भी अलग-अलग माध्यमों से वित्तमंत्री तक पहुंचा रहे हैं। सरकारी कर्मचारी भी अपनी कई पुरानी मांगे वित्तमंत्री के आगे रख रहे हैं। कोविड की नई लहर आने की आशंकाओं से केंद्रीय कर्मचारियों की मांग बजट से बढ़ गई है। सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार उनके 18 महीने के पेंडिंग डीए (Dearness Allowance - DA) को लेकर बजट में कोई घोषणा करेगी या उसके आवंटन को लेकर कोई ऐलान किया जाएगा। क्या वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट में 18 महीने से अटके डीए एरियर को हरी झंडी देंगी?
