Union Budget 2023: युवाओं का दिमाग भारत को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, निर्मला सीतारमण ने विकसित इंडिया के लिए यंग टैलेंट पर जताया भरोसा

Union Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह युवाओं का दिमाग है, जो भारत को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित देश बनने के लिए देश में भ्रष्टाचारमुक्त नेतृत्व जरूरी है। इससे 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी

अपडेटेड Jan 09, 2023 पर 9:34 AM
Finance Minister Nirmala Sitharaman ने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज शुरू कर रही है। सरकार ज्यादा संस्थाएं खोल कर मेडिकल और इंजीनियरिंग की सीटें बढ़ा रही है।

Union Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि यह युवाओं का दिमाग है, जो देश को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में अब ऐसा नेृतत्व है, जो भ्रष्ट नहीं है और जो लोगों की बेहतरी के लिए काम करता है। वित्तमंत्री ने यूनयन बजट 2023 (Budget 2023) से पहले युवाओं के बारे में ये बताई हैं। फाइनेंस मिनिस्टर 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। इस बजट से युवा, बुजुर्ग, महिला सहित सभी को बहुत उम्मीदें हैं, क्योंकि अगले साल के लोकसभा चुनावों से पहले यह केंद्र की मोदी 2.0 सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। वित्त मंत्री पर एक तरफ सरकार की वित्तीय स्थिति ठीक करने वाले उपायों के एलान करने का दबाव है तो दूसरी तरफ इकोनॉमिक ग्रोथ तेज करने की जिम्मेदारी है।

देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज खुलेगा

सीतारमण ने कहा, "यह बहुत ताकत देता है। मैं इस तरह के युवा दिमागों की मौजूदगी से बहुत प्रभावित हूं। जब आपके पास इस तरह की ऊर्जा हो तो वह बहुत प्रेरित करती है। यह वह एनर्जी है, जो इंडिया को आगे बढ़ाती रहती है।" फाइनेंस मिनिस्टर ने युवा शक्ति संवाद में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज शुरू कर रही है। सरकार ज्यादा संस्थाएं खोल कर मेडिकल और इंजीनियरिंग की सीटें बढ़ा रही है।


यूनियन बजट 2023 आने में बाकी हैं सिर्फ कुछ हफ्ते, इसकी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डिजिटल यूनिवर्सिटी से युवाओं को होगा फायदा

डिजिटल यूनिवर्सिटी के बारे में पूछने पर सीतारमण ने कहा कि इस मोर्चे पर प्रोग्रेस अच्छा है। देश में दूरदराज के कई ऐसे इलाके हैं, जहां यूनिवर्सिटीज मौजूद नहीं हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू करने के बारे में सोचा है। इसके तहत टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से इन इलाकों में यूनिवर्सिटीज ओपन की जा सकती है।

केंद्र सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में डिजिटल यूनिवर्सिटी शुरू करने का ऐलान किया था। यह यूनिवर्सिटी देशभर के स्टूडेंट्स को विश्वस्तरीय क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करेगी। स्टूडेंट्स को उनके डोरस्टेप्स पर पर्सनलाइज्ड लर्निंग एक्सपीरियंस मिलेगा। फाइनेंस मिनिस्टर ने युवाओं को उन लोगों की याद दिलाई, जिन्होंने देश के लिए लड़ाइयां लड़ी हैं। उन्होंने सशस्त्र बलों का भी उल्लेख किया जो किसी भी बाहरी हमले को नाकाम करने में सक्षम हैं।

यह भी पढ़ें : Union Budget 2023: क्यों सिर्फ साल के अंत में नहीं बल्कि पूरे साल ELSS में इनवेस्ट करना जरूरी है?

विकसित देश बनने के लिए भ्रष्टाचारमुक्त नेतृत्व जरूरी

निर्मला सीतारमण ने कहा कि विकसित देशों की सूची में जगह बनाने के लिए भ्रष्टाचारमुक्त नेतृत्व जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए सीतारमण ने कहा कि देश में भ्रष्टाचारमुक्त नेतृत्व है। उन्होंने कहा, "हमें समर्पित और भ्रष्टाचार-मुक्त नेतृत्व के लिए आशा और उम्मीद बनाए रखनी चाहिए। यह 2047 तक इंडिया को एक विकसित देश बनाने के हमारे लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेगा।" इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।