Union Budget 2023: यूनियन बजट 2023 (Budget 2023) में सरकार आबादी के बड़े हिस्से को इंश्योरेंस के दायरे में लाने की कोशिश कर सकती है। इसके लिए इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स को सस्ता बनाने की जरूरत है। टर्म और हेल्थ पॉलिसी का प्रीमियम कम होने पर ज्यादा लोग इन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाएंगे। इंडिया में अभी आबादा के बड़े हिस्से की पहुंच बीमा उत्पादों तक नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सरकार लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पर GST में कमी कर सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी।
