Union Budget 2023: फाइनेंस मिनिस्ट्री (Finance Ministry) ने टैक्स और सेस के लिए स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (SUV) की परिभाषा को स्पष्ट किया है। ऑटो इंडस्ट्री ने इसका स्वागत किया है। लेकिन, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जैसी बड़ी ऑटो कंपनियों ने इस पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि अभी न सिर्फ एसयूवी बल्कि कारों पर भी टैक्स काफी ज्यााद है। लेकिन, कुछ राज्य सरकारें मल्टी यूटिलिटी व्हीकल्स (MUVs) पर ज्यादा टैक्स लगाने की मांग कर रही हैं। इस बारे में सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज (CBIC) के चेयरमैन विवेक जौहरी ने कहा कि MUVs पर ज्यादा टैक्स लगाने की राज्यों की मांग पर एक आंतरिक समिति विचार करेगी। यह मांग तब की जा रही है जब फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में कारों की बिक्री शानदार रही है। हालांकि, टू-व्हीलर्स की बिक्री अब भी 2016-17 से कम है।
