Union Budget 2023 : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman ) ने कहा है कि उनकी सरकार ने अभी तक मिडिल क्लास पर कोई टैक्स नहीं लगाया है। 5 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री कर दी गई है। हालांकि, उन्होंने माना कि अभी भी इस क्लास के लिए काफी कुछ किया जा सकता है। सीतारमण ने आरएसएस के मुखपत्र पांचजन्य (पत्रिका) को दिए इंटरव्यू में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बजट में सरकार का जोर सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर पर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि बैंक अब पेशेवर हो गए हैं। सरकार के पास खर्च के लिए फंडिंग के कई ऑप्शन हैं।
