Union budget 2024 : वित्तमंत्री Nirmala Sitharaman 1 फरवरी को यूनियन बजट (Union Budget 2024) पेश करेंगी। यह अंतरिम बजट होगा। अप्रैल-मई में लोकसभा चुनावों के बाद जो नई सरकार बनेगी वह पूर्ण बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री ने दिसंबर में अंतरिम बजट में बड़े ऐलान नहीं होने के संकेत दिए थे। लेकिन, टैक्स के नियमों में कुछ बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वित्त वर्ष 2019 के अंतरिम बजट में सरकार ने सालाना 5 लाख रुपये तक इनकम वाले लोगों के लिए टैक्स रिबेट बढ़ा दिया था। अंतरिम बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन भी बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया था। इसलिए 1 फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट से टैक्सपेयर्स, म्यूचुअल फंड्स हाउसेज और इंश्योरेंस कंपनियों की कई उम्मीदें हैं।
