Get App

होटल इंडस्ट्री की बजट से क्या हैं उम्मीदें

रॉयल ऑर्किड होटल्स के MD सी के बालजी ने कहा कि इस बजट में टूरिज्म को बढ़ावा मिलना चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2019 पर 2:38 PM
होटल इंडस्ट्री की बजट से क्या हैं उम्मीदें

बजट की तैयारियां जोरों पर हैं। FM लगातार बजट पूर्व बैठकें कर रही हैं। बजट से इंडस्ट्री की उम्मीदों पर चर्चा की इस कड़ी में आज बात होगी होटल इंडस्ट्री की। इस खास चर्चा में सीएनबीसी-आवाज़ के साथ हैं रॉयल ऑर्किड होटल्स के MD सी के बालजी।

सी के बालजी ने कहा कि इस बजट में टूरिज्म को बढ़ावा मिलना चाहिए। पर्यटन स्थलों के लिए इंफ्रा डेवलपमेंट पर सरकार का फोकस होना चाहिए। इंफ्रा डेवलपमेंट के लिए राज्यों को पहले से ज्यादा फंड मिलना चाहिए। सी के बालजी की मांग है कि नए होटल्स को टैक्स रियायतें मिलनी चाहिए और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी कंपनियों को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि छोटे शहरों में विस्तार के लिए हॉस्पिटैलिटी कंपनियों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए। टियर 2, टियर 3 शहरों में होटल खोलने के लिए टैक्स छूट मिलनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें