Get App

बाजार की बजट से क्या हैं अपेक्षाएं

सौरभ मुखर्जी ने कहा कि अंतरिम बजट में यूनिवर्सल इनकम स्कीम का एलान हो सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2019 पर 1:52 PM
बाजार की बजट से क्या हैं अपेक्षाएं

बजट को अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। बाजार को मोदी सरकार के अंतरिम बजट से क्या उम्मीदें हैं इस पर बात करते हुए मार्सेलस इन्वेस्टमेंट के सौरभ मुखर्जी ने कहा कि बाजार के लिए बजट की अहमियत कम होती जा रही है। बजट का बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि बॉन्ड मार्केट पर बजट का असर पड़ सकता है।

सौरभ मुखर्जी ने आगे कहा कि अंतरिम बजट में यूनिवर्सल इनकम स्कीम का एलान हो सकता है। बाजार पर बात करते हुए सौरभ मुखर्जी ने कहा कि एनबीएफसी सेक्टर पर आगे भी दबाव देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें