Get App

रिटेल सेक्टर की बजट से क्या हैं उम्मीदें

वी2 रिटेल के आर सी अग्रवाल ने कहा कि कारोबारियों को लालफीताशाही और इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिलनी चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2019 पर 11:45 AM
रिटेल सेक्टर की बजट से क्या हैं उम्मीदें

अगले हफ्ते अंतरिम बजट पेश होगा, बजट से रिटेल सेक्टर की क्या उम्मीदें हैं, इस पर विस्तार से चर्च के लिए सीएनबीसी-आवाज़ साथ जुड़े हैं वीटू रिटेल के चेयरमैन, आर सी अग्रवाल।

पहले बता दें कि वी2 रिटेल एक रिटेल कंपनी कपंनी है जिसकी उत्तर और पूर्वी भारत में अच्छी पैठ है। कंपनी कपड़े और दूसरे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट बेचती है। कंपनी घरेलू सामान भी बेचती है। कंपनी का फोकस छोटे शहरों पर है। कंपनी सस्ते और किफायती सामान बेचती है।

आर सी अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी को काफी सरल किया गया है जिसके लिए सरकार धन्यवाद की पात्र है। उन्होंने आगे कहा कि अगर देश में रोजगार और कारोबार बढ़ाना है तो सरकार को बिजनेस फर्स्ट की नीति अपनानी होगी। कारोबारियों को लालफीताशाही और इंस्पेक्टर राज से मुक्ति मिलनी चाहिए। सरकार को फोकस ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर बढ़ना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें