Get App

स्टील इंडस्ट्री की बजट से क्या हैं उम्मीदें

अंतरिम बजट में स्टील इंडस्ट्री इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की मांग कर रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2019 पर 1:38 PM
स्टील इंडस्ट्री की बजट से क्या हैं उम्मीदें

स्टील की डिमांड अच्छी है लेकिन कीमतों में गिरावट और कच्चे माल के दाम बढ़ने से हाल में इस इंडस्ट्री पर थोड़ा दबाव पड़ा है। ऐसे में अंतरिम बजट में स्टील इंडस्ट्री की क्या मांग है और आगे इंडस्ट्री का आउटलुक कैसा है इस पर जेएसपीएल के ज्वाइंट एमडी नौशाद अख्तर अंसारी ने कहा कि स्टील इंडस्ट्री के मार्जिन पर दबाव है। ऑटो और रियल एस्टेट में डिमांड कम हुई है। हालांकि कंस्ट्रक्शन में स्टील डिमांड अच्छी है।

स्टील इंडस्ट्री की बजट से अपेक्षाओं पर बात करते हुए नौशाद अख्तर अंसारी ने कहा कि कच्चे माल पर ड्यूटी कम की जानी चाहिए। आयरन ओर पर एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई जानी चाहिए और स्टील की मिनिमम इंपोर्ट प्राइस बढ़ाई जानी चाहिए।

अंतरिम बजट में स्टील इंडस्ट्री इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने की मांग कर रही है। जेएसडब्ल्यू स्टील के ज्वाइंट एमडी और सीएफओ शेषागिरी राव ने सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में कहा कि चीन से होने वाले इंपोर्ट पर ड्यूटी 12.5 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी की जानी चाहिए। एफटीए देशों से इंपोर्ट पर 25 फीसदी ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। स्टील के आउटलुक पर बात करते हुए शेषागिरी राव ने कहा कि स्टील की कीमतों में और गिरावट के आसार नहीं हैं। कच्चे माल के दाम स्थिर होते नजर आ रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें