Get App

बजट से ऑटो इंडस्ट्री की क्या हैं अपेक्षाएं

अतुल ऑटो के जितेंद्र अढिया ने कहा कि इस बजट में ऑटो इंडस्ट्री को बढ़ावा देने वाले कदम उठाए जाने चाहिए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 20, 2019 पर 2:22 PM
बजट से ऑटो इंडस्ट्री की क्या हैं अपेक्षाएं

बजट की तैयारियां जोरों पर हैं, बजट से इंडस्ट्री की उम्मीदों पर आज चर्चा हो रही है ऑटो इंडस्ट्री की। बजट से ऑटो इंडस्ट्री की अपेक्षाओं पर बात करते हुए अतुल ऑटो के प्रेसिडेंट फाइनेंस जितेंद्र अढिया ने कहा कि इस बजट में ऑटो इंडस्ट्री को बढ़ावा देने वाले कदम उठाए जाने चाहिए। सभी कंपनियों के लिए कॉरपोरेट टैक्स घटाया जाना चाहिए। इंडस्ट्री को गति देने के लिए MAT को घटाकर 10 फीसदी किया जाना चाहिए। कंपनियों को शोध और विकास पर टैक्स छूट मिलना चाहिए। 3-Wheelers पर टैक्स में कटौती की जानी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें