Get App

कैपिटल गुड्स सेक्टर को बजट से क्या हैं उम्मीदें

बजट को अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। चुनाव से पहले मोदी सरकार के अंतरिम बजट से लोगों को काफी उम्मीदे हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2019 पर 1:34 PM
कैपिटल गुड्स सेक्टर को बजट से क्या  हैं उम्मीदें

बजट को अब सिर्फ 3 दिन बाकी हैं। चुनाव से पहले मोदी सरकार के अंतरिम बजट से लोगों को काफी उम्मीदे हैं। कैपिटल गुड्स सेक्टर को बजट से क्या उम्मीदें हैं इस पर बात करते हुए थर्मेक्स के एमडी सीईओ के एम एस उन्नीकृष्णन ने कहा कि अंतरिम बजट में बड़े एलान की उम्मीद नहीं है। बजट में किसानों पर फोकस हो सकता है। इस बजट में ग्रामीण इलाकों के लिए ज्यादा आवंटन संभव है।

एम एस उन्नीकृष्णन ने आगे कहा कि ऑटो, कैपिटल गुड्स का प्रदर्शन अगले साल सुधरेगा। अंतरिम बजट में ग्रामीण इंफ्रा खर्च बढ़ सकता है। इसके अलावा रेलवे और एविएशन पर भी खर्च बढ़ सकता है। सरकार को छोटे उद्यमियों की मदद करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें