Get App

टेक्नोलॉजी को पुश देने के साथ ही ऑयल एंड गैस में लगने वाले टैक्स में हो कटौती: अनिल अग्रवाल

अनिल अग्रवाल ने आगे कहा कि बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। सरकार की तरफ से Ease of doing business पर काम जारी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2021 पर 4:33 PM
टेक्नोलॉजी को पुश देने के साथ ही ऑयल एंड गैस में लगने वाले टैक्स में हो कटौती: अनिल अग्रवाल

कोरोना संकट के बीच अगले हफ्ते पेश होने वाले बजट से कॉरपोरेट इंडिया को बड़ी उम्मीदें हैं। बजट से पहले हमसे खास बातचीत में Vedanta Resources के Executive Chairman अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने कहा कि सरकार को टेक्नोलॉजी पर पुश देने के साथ ही ऑयल एंड गैस में लगने वाले टैक्स में कटौती करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि टेक्नोलॉजी में हमारी स्थिति काफी मजबूत है लेकिन टेक्नोलॉजी को और बढ़ावा देने की जरूरत है।

अनिल अग्रवाल ने आगे कहा कि बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। सरकार की तरफ से Ease of doing business पर काम जारी है। सरकार का भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर फोकस है। इंपोर्ट को कम करने पर जोर है। इस सबको हासिल करने के लिए निजीकरण पर फोकस करना होगा। निजीकरण से रोजगार में बढ़ोतरी होगी। बजट में SMEs और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देना चाहिए। उम्मीद है कि बजट में इंफ्रास्ट्र्रक्चर को बड़ा बूस्ट मिलेगा।

अनिल अग्रवाल का कहना है कि इकोनॉमी को पुश देने के लिए टैक्स में कटौती हो। देश के लिए 50 फीसदी एनर्जी सिक्योरिटी जरूरी है। अभी देश में 15 फीसदी एनर्जी सिक्योरिटी है। देश में ऑयल एंड गैस पर सबसे ज्यादा टैक्स देता है। हमारे यहां सबसे अच्छा तेल है। हमें तेल का उत्पादन बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए। देश में ऑयल एंड गैस को बढ़ावा देनें के लिए सेस में कटौती करना जरूरी है। इस सेक्टर में ऑटोमैटिक रूट से मंजूरियां मिलनी चाहिए।

इस बातचीत  में अनिल अग्रवाल ने आगे कहा कि हर घर गैस पहुंचाने के लक्ष्य के लिए गैस पर टैक्स कम होना चाहिए और उत्पादन बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। माइंस में उत्पादन रुकना नहीं चाहिए। देश में एल्युमिनियम स्क्रैप का भारी इंपोर्ट हो रहा है। एल्युमिनियम स्क्रैप पर ड्यूटी बढ़ाई जाए।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें