स्टार्टअप राजधानी बंगलुरू में हम आपको बंगलुरू के अलग-अलग रंगों से वाकिफ करा रहे हैं। इस शहर में स्टार्टअप्स की वजह से एक खास अंदाज और कल्चर पनपा है और इस कल्चर से अब कई नए स्टार्टअप आइडिया को उड़ान मिल रही है।

स्टार्टअप राजधानी बंगलुरू में हम आपको बंगलुरू के अलग-अलग रंगों से वाकिफ करा रहे हैं। इस शहर में स्टार्टअप्स की वजह से एक खास अंदाज और कल्चर पनपा है और इस कल्चर से अब कई नए स्टार्टअप आइडिया को उड़ान मिल रही है।
सीएनबीसी-आवाज़ एक खास आयोजन के जरिए ये जानने की कोशिश कर रहा है कि आखिर कैसे बंगलुरू बन गया है स्टार्टअप्स की राजधानी। फ्लिपकार्ट, इनमोबी और ओलाकैब्स तो स्टार्टअप्स के चंद सितारे हैं, जबकि स्टार्टअप्स की इस दुनिया में कई और भी सितारे मौजूद हैं। इस खास आयोजन में स्टार्टअप्स की दुनिया को करीब से जानने की कोशिश तो होगी, साथ ही हमारी ये कोशिश होगी की स्टार्टअप क्रांति को आप गहराई से समझ सकें। हम ये जानेंगे कि कोशिश करेंगे कि तकनीक से लेकर फंडिंग और टैलेंट के जरिए बंगलुरु कैसे बन गया है भारत का सिलिकॉन वैली।
हमारे साथ जुड़िए शनिवार 25 जुलाई 2015 को सुबह 10 बजे से सिर्फ सीएनबीसी-आवाज़ पर जहां होगा स्टार्टअप राजधानी बंगलुरु का आयोजन। साथ ही #StartUpsKiAwaaz पर ट्वीट करना ना भूलें।
इस आयोजन में देश के नंबर-1 चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़ेगा विशाल पैनल और इनसे जानेंगे स्टार्टअप्स की दुनिया कैसे रफ्तार पकड़ रही है और आगे क्या होगी राह। इस पैनल में होंगे वीईआर एसई इनोवेशन के फाउंडर और सीईओ विरेंद्र गुप्ता, अर्बन लैडर के राजीव श्रीवास्तव, ब्लूम वेंचर्स के को-फाउंडर और एमडी संजय नाथ, मैट्रिक्स पार्टनर्स के एमडी विक्रम वैद्यनाथन, हेड हेल्ड हाई के को-फाउंडर और सीईओ-एमडी मदन पडकी, गूगल मैप मेकर के क्रिएटर ललितेश कात्रागदा, आईस्पिरिट के को-फाउंडर शरद शर्मा, एंजेलप्राइम के मैनेजिंग पार्टनर श्रीपति आचार्य और एक्सेल पार्टनर्स के पार्टनर सुब्रता मित्रा शामिल होंगे।
साथ ही फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर और सीईओ सचिन बंसल, इनमोबी के को-फाउंडर और चीफ रेवेन्यू ऑफिसर अभय सिंघल, ग्रोथ स्टोरी के के गणेश, इनट्यूट के सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर अरविंद कृष्णास्वामी, एकस्टेप में लर्निंग प्लैटफॉर्म के डायरेक्टर संजय जैन, एकस्टेप के को-फाउंडर और सीईओ शंकर मारुवडा, कॉमनफ्लोर डॉट कॉम के को-फाउंडर और सीईओ सुमित जैन, पोर्टिया मेडिक के को-फाउंडर और सीईओ मीना गणेश और ओलाकैब्स के को-फाउंडर और सीईओ भाविश अग्रवाल भी शामिल होंगे।
वीडियो देखें
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।