क्या है 'बाय नाउ, पे लेटर'? इससे जुड़ी ऐप्स, EMI और डाउन पेमेंट की पूरी जानकारी

'बाय नाउ, पे लेटर' (BNPL) सर्विस आपको इंस्टॉलमेंट में पेमेंट (आमतौर पर बिना ब्याज के) करने की फ्लेक्सिबिलिटी देती है. हालांकि, लेट फीस और फाइनेंशियल दिक्कत से बचने के लिए समय पर पेमेंट करना जरुरी है.

अपडेटेड Feb 04, 2026 पर 6:05 PM
Story continues below Advertisement

‘बाय नाउ, पे लेटर’ (BNPL) एक ऐसा फाइनेंशियल टूल है, जो आपको अभी कोई चीज खरीदने और उसकी पेमेंट बाद में करने की सुविधा देता है. यह कैश या क्रेडिट कार्ड पेमेंट से परे एक काफी पॉपुलर ऑप्शन बन चुका है. बिना ब्याज की EMI, फ्लेक्सिबिलिटी और आसान इस्तेमाल, इसकी सबसे बड़ी खासियतें हैं.

Amazon Pay Later और Zest Money जैसे कई प्लेटफॉर्म्स यह सर्विस ऑफर करते हैं. इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए ग्राहक बिना पूरी पेमेंट किए पहले कोई चीज खरीद सकते हैं और बाद में आराम से पेमेंट कर सकते हैं.

'बाय नाउ, पे लेटर' EMI कैसे काम करती है?

अगर आप एक-साथ बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते, तो BNPL आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. कई कंपनियां आपको कोई प्रोडक्ट खरीदने या सर्विस लेने की सुविधा देती हैं और आप बाद में EMIs में पेमेंट कर सकते हैं. यानी आपकी खरीद को छोटी-छोटी आसान EMIs में बांट दिया जाता है.


सबसे पहले आपको किसी BNPL प्रोवाइडर को चुनना होता है और फिर 3, 6, 9 या 12 महीने के EMI प्लान के हिसाब से पेमेंट करनी होती है. कुछ कंपनियां तो नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी देती हैं.

याद रहे कि EMIs को समय पर भरना बहुत जरूरी है ताकि लेट फीस से बचा जा सके. समय पर पेमेंट करने से न सिर्फ एक्स्ट्रा चार्ज से राहत मिलेगी, बल्कि आपका क्रेडिट स्कोर भी बेहतर होगा.

मनीकंट्रोल की टॉप लेंडर्स के साथ पार्टनरशिप है, जो आपको 50 लाख रुपए तक का 100% डिजिटल लोन दे सकते हैं. इसमें सिर्फ तीन स्टेप हैं: अपनी डिटेल भरें, KYC पूरी करें और EMI टर्म चुनें. इन ऑफर्स पर आपके एम्प्लॉयमेंट स्टेटस के हिसाब से ब्याज दरें 10.5% सालाना से शुरू हो सकती हैं. 

भारत में पॉपुलर 'बाय नाउ, पे लेटर' ऐप्स

 

  • Amazon Pay Later

आप Amazon पर कोई भी चीज खरीद सकते हैं और बाद में EMI में पेमेंट कर सकते हैं. इसमें 3 से 12 महीने तक का EMI ऑप्शन मिलता है. कुछ प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI सुविधा भी उपलब्ध है.

 

  • Flipkart Pay Later

Amazon की तरह ही Flipkart के पास भी BNPL फीचर है. हालांकि, इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ Flipkart से ही चीजें खरीदनी होंगी. इसमें EMI को 48 महीने तक ले जाने की सुविधा भी है.

 

  • ICICI PayLater

ICICI बैंक अपने ग्राहकों को एक शॉर्ट-टर्म, इंटरेस्ट-फ्री क्रेडिट की सुविधा देता है ताकि वे अपने खर्चों को आसानी से मैनेज कर सकें. इस PayLater अकाउंट की लिमिट 7,500 से 2 लाख रुपए तक हो सकती है.

 

  • Zest Money

क्रेडिट कार्ड न होने पर भी आप इस ऐप से शॉपिंग कर सकते हैं और नो-कॉस्ट EMI में पेमेंट कर सकते हैं. यहां 2 लाख रुपए तक की क्रेडिट लिमिट मिल सकती है और 3 से 12 महीने तक का EMI ऑप्शन भी है. 

 

  • Simpl

इसमें EMI ऑप्शन तो नहीं मिलता, पर आप महीने के आखिर में सभी छोटे खर्चों को एक साथ पे कर सकते हैं. इसमें, बिल को 3 महीनों में स्प्लिट करने की सुविधा भी मिलती है.

 

  • LazyPay

यह ऐप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की खरीदारी पर तुरंत क्रेडिट देता है. इसमें पेमेंट हर 15 दिन में एक बार करना होता है. साथ ही 3, 6, 9 और 12 महीने की EMI का ऑप्शन भी मिलता है.

मनीकंट्रोल पर भी आप 50 लाख रुपए तक का इंस्टेंट डिजिटल लोन ले सकते हैं. इसका प्रोसेस बेहद आसान है: डिटेल भरें, KYC पूरी करें और EMI चुनें. इस पर लगने वाली ब्याज दर आपके एम्प्लॉयमेंट पर निर्भर करती है और यह 10.5% सालाना से शुरू हो सकती है.   

'बाय नाउ, पे लेटर' में डाउन पेमेंट  

जब आप BNPL का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ मामलों में एक तय रकम एडवांस यानी डाउन पेमेंट के रूप में देनी होती है. बाकी रकम EMIs में स्प्लिट कर दी जाती है.

मान लीजिए आपने 30,000 रुपए का स्मार्टफोन BNPL के जरिए खरीदा और अगर इसकी डाउन पेमेंट 10% है, तो पहले आपको 3,000 चुकाना होगा और बाकी 27,000 रुपए को EMIs के रूप में भरना होगा.

हालांकि, हर BNPL प्रोवाइडर डाउन पेमेंट नहीं मांगता. कुछ जीरो डाउन पेमेंट ऑफर करते हैं, जबकि कुछ आपके क्रेडिट स्कोर, प्रोडक्ट की कीमत और अपनी पॉलिसी के अनुसार डाउन पेमेंट तय करते हैं.

टॉप लेंडर्स से पर्सनल लोन पाएं

निष्कर्ष

'बाय नाउ, पे लेटर' उन लोगों लिए एक शानदार ऑप्शन है, जो आसानी और इंस्टेंट अप्रूवल जैसी सुविधाएं चाहते हैं. यह ऑप्शन, यूजर को तुरंत कोई सामान खरीदने और साथ ही कैश फ्लो मैनेज करने की सहूलियत देता है. हालांकि, बिना ब्याज की EMI और आसान अप्रूवल वाला यह टूल अगर समझदारी से इस्तेमाल न किया जाए, तो फाइनेंशियल दिक्कत भी पैदा हो सकती है. साथ ही, ध्यान रहे कि हर प्रोडक्ट BNPL के जरिए नहीं खरीदा जा सकता. 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।