आकाश एजुकेशनल सौदे के लिए Byju's ने Blackstone को किया 23.4 करोड़ डॉलर का भुगतान

Aakash Educational को खरीदने के लिए 95 करोड़ डॉलर के सौदे के हिस्से के रूप में अब 19 अरब रुपये के बकाया का भुगतान किया है

अपडेटेड Sep 24, 2022 पर 9:28 AM
Story continues below Advertisement
Byju's को महामारी के दौरान ऑनलाइन लर्निंग की डिमांड में तेजी का बड़ा फायदा हुआ था जिसके बाद विदेशी फंड्स और फाइनेंसर्स इसमें निवेश के प्रति आकर्षित हुए थे

भारत के लोकप्रिय एडु-टेक स्टार्टअप बायजूज (Byju's) ने ब्लैकस्टोन इंक (Blackstone Inc) को 19 अरब रुपये (23.4 करोड़ डॉलर) का भुगतान किया है। आकाश एजुकेशनल (Aakash Educational) को खरीदने के लिए 95 करोड़ डॉलर के सौदे के हिस्से के रूप में अब निजी-इक्विटी फर्म की बकाया राशि का भुगतान भी हो गया। कल यानी कि शुक्रवार को इस सौदे से सीधे जुड़े एक स्रोत ने ये जानकारी दी।

रायटर्स ने सूत्रों के हवाले से खबर छापी है कि सौदे को पूरा करते समय, Byju's ने ब्लैकस्टोन को छोड़कर आकाश के सभी शेयरधारकों को भुगतान किया था। उस समय पीई फर्म डिफर्ड पेमेंट पर सहमत हो गई थी। हालांकि ब्लैकस्टोन ने इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।

गुरुवार को किया गया भुगतान ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाले लर्निंग सेंटर चेन में लगभग 38% की हिस्सेदारी के लिए था। इसे Byju's ने अप्रैल 2021 में खरीदा था।


इस तरह बकाया का निपटान करना भारत के लोकप्रिय एडु-टेक स्टार्टअप में बढ़ते घाटे की पृष्ठभूमि के विपरीत है। पिछली बार किये गये इस स्टार्टअप का मूल्यांकन 22 अरब डॉलर था।

मार्च 2021 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए टाइगर ग्लोबल (Tiger Global)-समर्थित Byju's का घाटा 45.64 अरब रुपये (57.406 करोड़ डॉलर) हो गया, जबकि इसका रेवन्यू 3% गिर गया था।

Multibagger Stock: इंडस्ट्रियल सेक्टर की इस कंपनी ने अपने निवेशकों को किया मालामाल, क्या आप भी लगाएंगे दांव

इस कंपनी को महामारी के दौरान ऑनलाइन लर्निंग की डिमांड में तेजी का बड़ा फायदा हुआ था। इसके बाद इसकी जोरदार ग्रोथ को देखते हुए सिकोइया कैपिटल (Sequoia Capital) और मार्क जुकरबर्ग की चान-जुकरबर्ग इनीशिएटिव (Mark Zuckerberg's Chan-Zuckerberg Initiative) सहित कुछ सबसे बड़े वेंचर कैपिटल फंड्स और फाइनेंसर्स ने इसमें निवेश किया था।

Byju's भारत की स्टार्टअप सफलता के प्रतीकों में से एक बन गया है। इसने मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में आकाश, अमेरिका की एपिक (Epic), किड्स कोडिंग प्लेटफॉर्म टाइन्कर (kids' coding platform Tynker), प्रोफेशनल एजुकेशन फर्म ग्रेट लर्निंग (professional education firm Great Learning) एंड एग्जाम प्रिपरेशन प्लेटफॉर्म टॉपर (exam perpetration platform Toppr) जैसी कंपनियों को खरीदने के लिए संयुक्त रूप से 2.5 अरब डॉलर खर्च किए हैं।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।