Byju's का बड़ा ऐलान, फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को बनाया अपना ग्लोबल ब्रांड अबेंसडर

बायूज (Byju's) ने फुटबॉल स्टॉर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को अपने सोशल इंम्पैक्ट यूनिट 'एजुकेशन फॉर ऑल' का पहला ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर (Brand Ambassador) बनाया है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 1:06 PM

एडटेक सेक्टर की दिग्गज कंपनी बायजू (Byju's) ने फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी (Lionel Messi) को अपने सोशल इंम्पैक्ट यूनिट 'एजुकेशन फॉर ऑल (Education For All)' का पहला ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर (Brand Ambassador) बनाया है। कंपनी ने शुक्रवार 4 नवंबर को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। Byju's ने बयान में कहा कि अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कैप्टन और पेरिस सेंट-जर्मेन क्लब के लिए खेलने वाले लियोनेल मेसी ने समान शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बायजू के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हालांकि बायजू और लियोनेल मेसी के बीच यह समझौता कितने रुपये में हुआ है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

Byju's की को-फाउंडर ने क्या कहा

Byju's की को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ ने इस मौके पर कहा, "लियोनेल मेसी ग्लोबल ब्रांड अंबेसडर के रूप में हमारे साथ जुड़ रहे हैं, जिस लेकर हम सम्मानित और उत्साहित हैं। उन्होंने बेहद निचले स्तर से संघर्ष कर आज खुद को दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है। यही वह मौका है, जिसे बायजू अपने एजुकेशन फॉर ऑल (EFA) पहले के जरिए सभी के लिए उपलब्ध कराना चाहता है। फिलहाल हम इसके जरिए करीब 55 लाख बच्चों को सशक्त कर रहे हैं। लियोनेल मेसी इस बात के सबसे अच्छे उदाहरण हैं कि एक इंसान अपनी क्षमताओं से कितना ऊपर उठ सकता है"

सोशल मीडिया पर मेसी के 45 करोड़ हैं फॉलोअर्स


मेसी को अपना ब्रांड अंबेसडर बनाने से बायजू अब दुनिया भर में अधिक लोगों के लिए एक जाना-पहचाना नाम हो सकता है। मोटे तौर पर दुनिया भर में फुटबॉल प्रेमियों की संख्या करीब 3.5 अरब लोग है और मेसी इनके बीच एक बेहद लोकप्रिय नाम है। मेसी के सोशल मीडिया पर सिर्फ 45 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें- Multibagger Stock : इस स्मालकैप ने 2 साल में 1 लाख रुपये बना दिए 5 लाख, अब बोनस शेयर का किया ऐलान

गोकुलनाथ ने कहा, "यह कोई हैरानी की बात नहीं है कि दुनिया का सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ी अपने समय के सबसे महान सीखने वाले लोगों में से भी शामिल है। मुझे पक्का यकीन है कि यह साझेदारी दुनिया भर के लाखों लोगों को बड़ा सपना देखने और बेहतर सीखने के लिए प्रेरित करेगी।"

FIFA World Cup की भी आधिकारिक स्पॉन्सर है बायजू

बता दें कि बायजू इस साल कतर में होने वाले फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) की भी आधिकारिक स्पॉन्सर है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "यह एक लंबी अवधि का समझता है, जिसके तहत मेसी बायजू के 'एजुकेशन फॉर ऑल' अभियान को प्रमोट करते हुए दिखाई देंगे। साथ ही वह अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कैप्टन के तौर पर 'FIFA वर्ल्ड कप 2022' को जीतने के अभियान की भी शुरुआत करेंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।