Multibagger Stock : इस स्मालकैप ने 2 साल में 1 लाख रुपये बना दिए 5 लाख, अब बोनस शेयर का किया ऐलान

Multibagger Stock  : पिछले एक साल की बात करें तो सीएल एजुकेट का शेयर 47 फीसदी, 2022 में 36 फीसदी और 6 महीने में 10 फीसदी का रिटर्न दे चुका है

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 8:42 PM
Story continues below Advertisement
स्मालकैप कंपनी CL Educate एजुकेशनल प्रोडक्ट्स, सर्विसेज, कंटेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर की पेशकश करती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    CL Educate Share : इस स्मालकैप कंपनी का शेयर पिछले दो साल में अपने इनवेस्टर्स को लगभग 4 गुना रिटर्न दे चुका है। अब कंपनी ने बुधवार, 2 नवंबर को हुई बोर्ड मीटिंग में 1:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। हम लगभग 430 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी सीएल एजुकेट की बात कर रहे हैं।

    CL Educate ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स को 5 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर के लिए 1:1 के रेश्यो में 5 रुपये फेस वैल्यू वाला बोनस शेयर देने की सिफारिश की गई है। इसके लिए अभी शेयरहोल्डर्स से मंजूरी लेनी होगी। कंपनी ने कहा कि उसके सिक्योरिटीज प्रीमियम अकाउंट से शेयर जारी किए जाएंगे। इसके तहत 13.76 करोड़ रुपये के 2,75,34,156 शेयर जारी किए जाएंगे।

    कैसे बढ़ता गया शेयर


    पिछले दो-तीन साल में सीएल एजुकेट का शेयर अपने शेयरहोल्डर्स के लिए मल्टीबैगर साबित हुआ है। 6 नवंबर, 2020 को CL Educate का शेयर 31.55 रुपये के स्तर पर था, जो आज बढ़कर लगभग 155 रुपये का हो चुका है। इस प्रकार, अगर किसी ने लगभग 2 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसकी रकम बढ़कर 4.91 लाख रुपये हो जाती। पिछले एक साल की बात करें तो शेयर 47 फीसदी, 2022 में 36 फीसदी और 6 महीने में 10 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

    HDFC और HPCL पर ब्रोकरेजेज से जानें नतीजों के बाद शेयर को खरीदें, बेचें या अभी होल्ड करना है

    सितंबर तिमाही के कैसे रहे नतीजे

    सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में CL Educate का नेट प्रॉफिट 41.05 फीसदी बढ़कर 4.57 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही में यह 3.24 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही के दौरान बिक्री 68.44% बढ़कर 89.12 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 52.91 करोड़ रुपये थी।

    CL Educate करीब 25 साल से एजुकेशन सेक्टर में सक्रिय है। कंपनी के पास भारत में 100 से अधिक स्थानों में 200 से अधिक परीक्षा तैयारी केंद्र हैं। वहीं, संयुक्त अरब अमीरात में परीक्षा की तैयारी की सुविधा है। यह स्मालकैप कंपनी एजुकेशनल प्रोडक्ट्स, सर्विसेज, कंटेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर की पेशकश करती है।

    Multibagger Stock: इस प्राइवेट बैंक ने एक लाख के निवेश पर बनाया करोड़पति, शॉर्ट टर्म में भी निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।