हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Housing Development Finance Corporation (HDFC) के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे। वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 17.8 प्रतिशत बढ़कर 4,454 करोड़ रुपये रहा। जबकि इसके 4,009.3 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,780.5 करोड़ रुपये रहा था। दूसरी तिमाही में HDFC की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 12.9 प्रतिशत बढ़कर 4,639 करोड़ रुपये रही। जबकि इसके 4,582.6 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं पिछले वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी की NII 4,108.5 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के नतीजे आने के बाद ब्रोकरेज फर्मों ने स्टॉक पर निवेश के लिहाज अपनी रिपोर्ट जारी की है। जानते हैं HDFC और HPCL पर ब्रोकरेज का क्या है निवेश नजरिया-
NOMURA ON HDFC ; Buy Call ; Target At 2,850/Share
CLSA ने HDFC पर राय देते हुए कहा कि दूसरी तिमाही में कंपनी का मजबूत लोन ग्रोथ देखने को मिली। इसकी बुक में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी नजर आई। वहीं तिमाही आधार पर बुक कमजोर रहने पर एनआईएम फ्लैट नजर आई। कंपनी की Core PPoP अनुमान के मुताबिक रही है जबकि एसेट क्वालिटी में सुधार हो रहा है।
CLSA ON HPCL ; Outperform Call; Target Cut To 235 from 270/Share
CLSA ने HPCL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट भी घटा दिया है। सीएलएसए ने इसका टारगेट प्राइस 270 रुपये से घटाकर 235 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। पहली छमाही में मार्केटिंग घाटा के कारण शुद्ध घाटा बुक वैल्यू का 32 प्रतिशत रहा। ऑटो ईंधन में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ा। हालांकि FY23 में शुद्ध घाटा बढ़ सकता है। वहीं Auto Fuel का दाम बढ़ना एक ट्रिगर हो सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )