Castrol India Q2 Results: जून तिमाही में ₹244 करोड़ का मुनाफा, शेयरधारकों को मिलेगा डिविडेंड का तोहफा

Castrol India Q2 Results: जून 2025 तिमाही में Castrol India का शुद्ध लाभ 5.2% बढ़कर ₹244 करोड़ हुआ। रेवेन्यू में भी उछाल दिखा। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। जानिए पूरी डिटेल

अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 5:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Castrol India के शेयर मंगलवार को BSE पर ₹222.10 पर बंद हुए।

Castrol India Q2 Results: ल्यूब्रिकेंट निर्माता Castrol India Ltd ने 30 जून 2025 को समाप्त दूसरी तिमाही में 5.2% सालाना बढ़त के साथ ₹244 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹232 करोड़ था। कंपनी का वित्तीय वर्ष जनवरी से दिसंबर तक चलता है।

रेवेन्यू और मार्जिन का प्रदर्शन

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 7.2% बढ़कर ₹1,497 करोड़ रहा। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह ₹1,397.5 करोड़ था। तिमाही के दौरान EBITDA 8.8% बढ़कर ₹350 करोड़ पहुंचा, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में ₹321.5 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 23.4% पर स्थिर रहा।


कैलेंडर वर्ष 2025 की पहली छमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 7% बढ़कर ₹2,919 करोड़ और EBITDA 7% बढ़कर ₹657 करोड़ हो गया। कर पश्चात लाभ 6.5% बढ़कर ₹477 करोड़ रहा।

अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

Castrol India के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ₹5 अंकित मूल्य के प्रति इक्विटी शेयर पर ₹3.50 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। रिकॉर्ड डेट 11 अगस्त 2025 तय की गई है। इसका भुगतान 3 सितंबर 2025 या उससे पहले किया जाएगा।

कंपनी मैनेजमेंट का बयान

Castrol India के मैनेजिंग डायरेक्टर केदार लेले ने कहा कि दूसरी तिमाही में कंपनी ने पहली तिमाही की गति को बरकरार रखते हुए ग्रामीण बाजारों में पहुंच का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि कंपनी औद्योगिक कारोबार को मजबूत किया और सर्कुलर प्रोडक्ट इनोवेशन की दिशा में कदम बढ़ाए।

Castrol India के शेयर

Castrol India के शेयर मंगलवार को BSE पर ₹222.10 पर बंद हुए, जो पिछले बंद भाव से 1.18% अधिक है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 14.40% का रिटर्न दिया है। हालांकि, बीते एक साल की बात करें तो यह शेयर 10.21% नीचे आया है। कंपनी का मार्केट कैप 21.97 हजार करोड़ रुपये है।

Castrol India का कारोबार क्या है? 

Castrol India Ltd भारत की अग्रणी लुब्रिकेंट (Lubricant) निर्माता कंपनियों में से एक है। यह कंपनी ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल लुब्रिकेंट्स जैसे इंजन ऑयल, गियर ऑयल, ग्रीस और कूलेंट्स बनाती और बेचती है।

Castrol भारत में दोपहिया, चारपहिया और हेवी कमर्शियल व्हीकल के लिए उच्च गुणवत्ता वाले लुब्रिकेंट्स की व्यापक रेंज ऑफर करती है। इसके उत्पाद न केवल ऑटो सेक्टर बल्कि निर्माण, बिजली और जनरल मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज में भी इस्तेमाल किए जाते हैं।

Holiday Loans: 27% लोग छुट्टियां मनाने के लिए लेते हैं लोन, कितना सही है ये तरीका?

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।