केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने 27 रेस्टोरेंट्स के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। ये रेस्टोरेंट कानून का उल्लंघन करते हुए ग्राहकों से अनिवार्य रूप से सर्विस चार्ज वसूल रहे थे। इन रेस्टोरेंट्स पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही ग्राहकों को सर्विस चार्ज की राशि वापस करने और अपनी बिलिंग प्रणाली में संशोधन करने के लिए कहा गया है। सर्विस चार्ज को अनिवार्य रूप से वसूला जाना देश में अब एक अनुचित ट्रेड प्रैक्टिस है।
