Get App

Trade War: ट्रंप की नई 50% टैरिफ धमकी से भड़का चीन, ‘आखिरी दम तक लड़ने’ की दी चेतावनी

ट्रंप के चाइनीज सामानों पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी के बाद चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को चीन के कॉमर्स मिनिस्ट्री ने एक बयान जारी कर कहा कि वह अमेरिका के खिलाफ "आखिरी दम तक लड़ेगा" और अपने हितों की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाएगा। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने अमेरिका की ओर से लगाए गए ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ को "पूरी तरह निराधार और एकतरफा दबाव की रणनीति" करार दिया

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 08, 2025 पर 9:51 AM
Trade War: ट्रंप की नई 50% टैरिफ धमकी से भड़का चीन, ‘आखिरी दम तक लड़ने’ की दी चेतावनी
ट्रंप की नई टैरिफ नीति लागू होती है, तो चाइनीज सामानों पर कुल अमेरिकी टैरिफ 104 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चाइनीज सामानों पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी के बाद चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को चीन के कॉमर्स मिनिस्ट्री ने एक बयान जारी कर कहा कि वह अमेरिका के खिलाफ "आखिरी दम तक लड़ेगा" और अपने हितों की रक्षा के लिए जवाबी कदम उठाएगा। कॉमर्स मिनिस्ट्री ने अमेरिका की ओर से लगाए गए ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ को "पूरी तरह निराधार और एकतरफा दबाव की रणनीति" करार दिया। मिनिस्ट्री ने इशारा किया कि अब तक जो जवाबी शुल्क चीन ने लगाए हैं, वे अंतिम नहीं हैं और आगे और भी कड़े कदम उठाए जा सकते हैं।

बयान में कहा गया, “चीन के उठाए गए जवाबी कदम उसकी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा के लिए हैं, और यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से वैध हैं। अमेरिका की यह धमकी कि वह चीन पर और टैरिफ लगाएगा, एक गलती पर दूसरी गलती है और अमेरिका की ब्लैकमेलिंग की मानसिकता को उजागर करती है। चीन कभी भी इसे स्वीकार नहीं करेगा। अगर अमेरिका अपनी जिद पर अड़ा रहा, तो चीन अंत तक लड़ेगा।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि अगर चीन ने अमेरिकी सामानों पर अपनी 34% की टैरिफ बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया, तो अमेरिका 9 अप्रैल से उस पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लागू करेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, “अगर चीन ने अपने लंबे समय से चल रहे व्यापारिक शोषण के ऊपर जोड़ी गई 34% टैरिफ बढ़ोतरी को 8 अप्रैल तक वापस नहीं लिया, तो अमेरिका 50% अतिरिक्त टैरिफ लागू करेगा। इसके साथ ही, चीन के साथ सभी बातचीत समाप्त कर दी जाएंगी।”

अगर ट्रंप की यह नई टैरिफ नीति लागू होती है, तो चाइनीज सामानों पर कुल अमेरिकी टैरिफ 104 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। ट्रंप ने दोबारा सत्ता में आने के बाद पहले चीन पर 20 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया था और फिर पिछले सप्ताह 34 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें