Get App

HSBC Layoffs: UK वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस में होगी छंटनी! AI के चलते बड़ी संख्या में जा सकती हैं नौकरियां

HSBC Layoffs: बिजनेस के मैनेजमेंट और स्पेशलिस्ट पदों में से लगभग आधे पद खत्म होने का अनुमान है। वहीं फाइनेंशियल एडवाइजर्स की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत की कटौती हो सकती है। प्रभावित कर्मचारियों के अक्टूबर महीने के आखिर तक बैंक छोड़ने की उम्मीद है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 3:54 PM
HSBC Layoffs: UK वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस में होगी छंटनी! AI के चलते बड़ी संख्या में जा सकती हैं नौकरियां
HSBC के UK वेल्थ बिजनेस में कितने लोग काम करते हैं, यह जानकारी पब्लिक नहीं है।

HSBC अपने UK वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस में बड़े पैमाने पर जॉब कट करने की योजना बना रहा है। यह आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) को अपने कामकाज में अपनाना चाहता है। इसी के तहत बैंक अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स और दूसरे स्पेशलिस्ट्स की संख्या में भारी कटौती करेगा। यह बात फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में मामले की जानकारी रखने वालों के हवाले से कही गई है। रिपोर्ट है कि बैंक अपने UK वेल्थ बिजनेस में कई पदों को खत्म करेगा।

बिजनेस के मैनेजमेंट और स्पेशलिस्ट पदों में से लगभग आधे पद खत्म होने का अनुमान है। वहीं फाइनेंशियल एडवाइजर्स की संख्या में लगभग 70 प्रतिशत की कटौती हो सकती है। HSBC के UK वेल्थ बिजनेस में कितने लोग काम करते हैं, यह जानकारी पब्लिक नहीं है। 2 साल पहले HSBC ने UK में अपने वेल्थ और प्राइवेट बैंकिंग ऑपरेशंस बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर भर्तियां शुरू की थीं।

अभी कुछ भी फाइनल नहीं

फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक, एक व्यक्ति का कहना है कि HSBC प्रस्तावित बदलावों को लेकर सलाह-मशविरे के दौर में है। प्रभावित कर्मचारियों के अक्टूबर महीने के आखिर तक बैंक छोड़ने की उम्मीद है। यह कदम UK में HSBC के वेल्थ और पर्सनल बैंकिंग हेड, जोस कार्वाल्हो के जाने के बाद उठाया गया है। उन्होंने सितंबर में लिंक्डइन पोस्ट के जरिए इस पद से हटने की घोषणा की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें