Amazon Layoffs: ई-कॉमर्स कंपनी में फिर छंटनी, लगभग 1000 लोगों की गई नौकरी; भारत में भी गिरी गाज

Amazon Layoffs: पिछले साल कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी की थी और 30,000 नौकरियां कम की थीं। यह सिलसिला इस साल जनवरी तक चला था। जेफ बेजोस का कहना है कि लगातार नौकरियां कम करना जरूरी हो गया था क्योंकि कंपनी ने महामारी के दौरान जरूरत से ज्यादा लोगों को काम पर रखा था

अपडेटेड Oct 08, 2026 पर 8:51 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नौकरी गंवाने वालों में Amazon के अमेरिका, भारत और यूके के कर्मचारी शामिल हैं।

ई-कॉमर्स कंपनी एमेजॉन ने एक बार फिर छंटनी की है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने बुधवार को कंफर्म किया कि उसने कुछ नौकरियां कम की हैं, खासकर अपनी 'स्टोर्स' यूनिट में। यह यूनिट मुख्य ई-कॉमर्स वेबसाइट को देखती है। इंटरनल स्लैक चैनल से सामने आया है कि कस्टमर सर्विस और सेलिंग पार्टनर सर्विसेज समेत स्टोर्स के कई डिवीजन पर छंटनी का असर पड़ा है। हो सकता है कि एमेजॉन की दूसरी यूनिट्स के कर्मचारी भी इस जॉब कट से प्रभावित हुए हों।

नौकरी गंवाने वालों में अमेरिका, भारत और यूके के कर्मचारी शामिल हैं। रॉयटर्स के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि इस बार एमेजॉन द्वारा निकाले गए व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों की संख्या 1,000 से कम है।

पिछले साल 30,000 नौकरियां की थीं कम 


एक प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए बयान में कहा है, "हमने अपने स्टोर्स बिजनेस के कुछ हिस्सों में एडजस्टेंट किए हैं क्योंकि हमारा मानना ​​है कि यह स्ट्रक्चर हमें अपनी प्राथमिकताओं पर बेहतर ढंग से काम करने में मदद करेगा।" एमेजॉन इस वक्त धीरे-धीरे जॉब कट कर रही है। पिछले साल कंपनी ने बड़े पैमाने पर छंटनी की थी और 30,000 नौकरियां कम की थीं। यह सिलसिला इस साल जनवरी तक चला था।

IndiGo से हवाई सफर होगा महंगा, 6 अक्टूबर से बढ़ाएगी फ्यूल सरचार्ज

कोरोना महामारी के दौरान जरूरत से ज्यादा लोगों को काम पर रख लिया

एमेजॉन के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जेफ बेजोस ने बुधवार को फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू में कहा कि लगातार नौकरियां कम करना जरूरी हो गया था क्योंकि कंपनी ने महामारी के दौरान जरूरत से ज्यादा लोगों को काम पर रखा था। बेजोस के मुताबिक, 'लोग घर पर रह रहे थे और ऑर्डर कर रहे थे, और सच कहूं तो यह हमारे लिए बहुत मुश्किल और तनावपूर्ण समय था। पूरी टीम ने बहुत मेहनत की और बहुत कुछ किया, लेकिन हमने सच में अपने कर्मचारियों की संख्या बहुत बढ़ा ली थी।"

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।