देश में सोने की कीमत में तेजी बरकरार है। 10 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 150870 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में भाव 150720 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये बढ़ी। डॉलर में गिरावट से निवेशकों की धारणा मजबूत होने के कारण सोने की कीमत में तेजी रही।
