सिटीग्रुप इंक (Citigroup) ने तीसरी तिमाही में और 2000 लोगों की छंटनी की है। इसके बाद कंपनी की इस साल के लिए सेवरेंस कॉस्ट (बर्खास्तगी की लागत) 65 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। कंपनी ने इस साल अब तक लगभग 7000 लोगों को काम से निकाला है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी सिटीग्रुप के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर मार्क मेसन ने दी है। वह एनालिस्ट्स के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल पर अर्निंग्स को लेकर चर्चा कर रहे थे। जून के अंत में सिटीग्रुप की सेवरेंस कॉस्ट 45 करोड़ डॉलर पर थी, जब लगभग 5,000 लोगों को निकाला गया था।
