बेवरेज कंपनी कोका-कोला इंडिया (Coca-Cola India) ने ‘रेडी-टू-ड्रिंक’ टी बेवरेज सेगमेंट में एंट्री करने का ऐलान किया है। कंपनी ने आज बुधवार को यह जानकारी दी। उसने कहा कि वह ‘ऑनेस्ट टी’ (Honest Tea) के लॉन्च के साथ ‘रेडी-टू-ड्रिंक’ टी बेवरेज सेगमेंट में एंट्री कर रही है। इस ब्रांड का स्वामित्व कोका-कोला की सब्सिडियरी कंपनी ऑनेस्ट (Honest) के पास है।
Coca-Cola India ने इस कंपनी के साथ किया एग्रीमेंट
कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि प्रोडक्ट के लिए ऑर्गेनिक ग्रीन टी कोलकाता स्थित लक्ष्मी टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मकाईबारी टी एस्टेट से ली जाएगी। बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS) के सातवें एडिशन में दोनों कंपनियों के बीच इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।
कोका-कोला के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि ठंडी करके पीने वाली यह चाय नींबू-तुलसी और आम के स्वाद के साथ आएगी। अधिकारी ने कहा कि इस लॉन्च के पीछे का मकसद कंज्यूमर्स को व्यापक बेवरेज ऑप्शन प्रदान करना है।