₹1 से भी कम में मिली Cognizant को विशाखापत्तनम में जमीन, ₹1582 करोड़ के निवेश की है तैयारी

Cognizant News: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कई बार यह कह चुके हैं कि वह विशाखापत्तनम को आंध्र प्रदेश की आर्थिक राजधानी के तौर पर विकसित करना चाहते हैं। इस साल जनवरी में सरकार ने संकेत दे दिए थे कि कॉग्निजेंट आने वाली है। अब सामने आ गया है कि विशाखापत्तनम में कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस एक आईटी कैंपस बनाएगी

अपडेटेड Jun 20, 2025 पर 11:41 AM
Story continues below Advertisement
Cognizant News: कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक आईटी कैंपस बनाएगी। इस कैंपस में यह ₹1582 करोड़ का निवेश करेगी

Cognizant News: कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक आईटी कैंपस बनाएगी। इस कैंपस में यह ₹1582 करोड़ का निवेश करेगी। कंपनी को इसके लिए जमीन मिल चुकी है। मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है, उसके मुताबिक कॉग्निजेंट को आईटी कैंपस बनाने के लिए आंध्र प्रदेश ने महज 99 पैसे में जमीन दी है। सूत्रों के मुताबिक इस आईटी कैंपस के चलते आठ साल में करीब 8 हजार नौकरियों के मौके तैयार होने की उम्मीद है। कॉग्निजेंट ने मार्च 2029 तक यहां कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

21.31 एकड़ जमीन मांगी थी Cognizant ने

मनीकंट्रोल को सूत्रों ने बताया कि कॉग्निजेंट ने विशाखापत्तनम मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (VMRDA) के तहत कपुलउप्पाडा (Kapulauppada) में 21.31 एकड़ जमीन मांगी थी। कंपनी की इस मांग पर राज्य सरकार महज 99 पैसे के नाममात्र शुल्क पर जमीन आवंटित करेगी।


जनवरी में राज्य सरकार ने दे दिए थे संकेत

कॉग्निजेंट ने वर्ष 2029 तक विशाखापत्तनम के आईटी हब में कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू करने का लक्ष्य रखा है। आईटी कंपनी इसमें ₹1582 करोड़ का निवेश करेगी। विशाखापत्तनम में कॉग्निजेंट का निवेश ऐसे समय में आ रहा है, जब यह आईटी हब के तौर पर विकसित होने के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू कई बार यह कह चुके हैं कि वह विशाखापत्तनम को आंध्र प्रदेश की आर्थिक राजधानी के तौर पर विकसित करना चाहते हैं। वैसे जनवरी में ही कॉग्निजेंट के निवेश को लेकर राज्य सरकार ने संकेत दे दिए थे। जनवरी महीने में आंध्र प्रदेश के आईटी और एचआर मिनिस्टर नारा लोकेश ने संकेत दिया था कि कॉग्निजेंट राज्य में अपना काम शुरू कर सकती है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के दौरान दावोस के दौरे पर आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री लोकेश ने कॉग्निजेंट के सीईओ एस रवि कुमार से मुलाकात की थी और उन्हें विशाखापत्तनम जैसे टियर-2 शहरों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया था।

Viral Video: ₹20 में गोल्ड मंगलसूत्र, महाराष्ट्र में बुजुर्ग कपल को इस कारण मिला इतना सस्ते में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।