गेमिंग कंपनी की शिकायत पर कॉम्पिटिशन कमीशन ने Google के खिलाफ जांच का आदेश दिया

कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने गूगल के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। यह आदेश प्ले स्टोर पर असली पैसे वाले गेम की लिस्टिंग के संबंध में कथित अनुचित बिजनेस के लिए दिया गया है। यह कार्रवाई रियल-मनी गेमिंग कंपनी विंजो (WinZO) की शिकायत पर की गई है। कॉम्पिटिशन कमीशन ने अपने आदेश में कहा कि उसने डायरेक्टर जनरल को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है। जांच को 60 दिनों के भीतर पूरा करके रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है

अपडेटेड Nov 28, 2024 पर 10:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
CCI ने पाया कि गूगल का पायलट प्रोग्राम और विज्ञापन नीतियां पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हैं।

कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) ने गूगल के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। यह आदेश प्ले स्टोर पर असली पैसे वाले गेम की लिस्टिंग के संबंध में कथित अनुचित बिजनेस के लिए दिया गया है। यह कार्रवाई रियल-मनी गेमिंग कंपनी विंजो (WinZO) की शिकायत पर की गई है। कॉम्पिटिशन कमीशन ने अपने आदेश में कहा कि उसने डायरेक्टर जनरल को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है। जांच को 60 दिनों के भीतर पूरा करके रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

यह जांच विंजो गेम्स नाम की एक कंपनी की शिकायत के बाद शुरू हुई है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि गूगल अपनी हैसियत का गलत इस्तेमाल कर रहा है और कुछ विशेष गेमिंग कैटेगरी में अनुचित रूप से प्राथमिकता दे रहा है, जिससे सही प्रतिस्पर्धा नहीं हो रही है। शिकायत में कहा गया है कि डेली फैंटेसी स्पोर्ट्स (DFS) और रम्मी जैसे गेमिंग ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर पर खास तरीके से शामिल किया जा रहा है। इससे उन्हें अन्य गेमिंग ऐप्स के मुकाबले अतिरिक्त फायदा मिलता है, क्योंकि गूगल के प्ले स्टोर के जरिए ये ऐप्स सीधे यूजर्स तक पहुंच सकते हैं। इससे इन ऐप्स को ज्यादा व्यूज और यूजर्स मिलते हैं, जबकि अन्य रियल मनी गेमिंग ऐप्स (RMG) को ये फायदा नहीं मिलता, जिससे उन ऐप्स को नुकसान हो सकता है।

इसके अलावा, CCI ने गूगल द्वारा साइडलोडिंग (अन्य तरीकों से ऐप डाउनलोड करने के दौरान) पर दिए गए चेतावनी संदेशों पर भी चिंता जताई है। विंजो ने आरोप लगाया कि ये चेतावनियां उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं और यह यूजर्स को उनकी ऐप तक पहुंचने से हतोत्साहित करती हैं। विंजो ने यह भी कहा कि साइडलोडिंग और भुगतान पर दी गई चेतावनियां केवल यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सामान्य उपाय हैं।


CCI ने पाया कि गूगल का पायलट कार्यक्रम और विज्ञापन नीतियां पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हैं और उनमें कोई संगति नहीं है। इसका असर यह हो रहा है कि जिन ऐप्स को चुना गया है, उन्हें लंबे समय तक फायदा मिल रहा है, जबकि बाकी ऐप्स को यह फायदा नहीं मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।