Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही अच्छी तेजी, BitCoin में आधे फीसदी का उछाल

Crypto Price: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के चलते जियो-पॉलिटिकल टेंशन में वैश्विक अनिश्चितता के बीच क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्ती है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं लेकिन सिर्फ दो क्रिप्टो में ही जोरदार तेजी है, बाकी सबमें 1% से कम ही। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

अपडेटेड May 03, 2026 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03% कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.37% हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी सुस्ती है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही जोरदार तेजी है और बाकी सबमें 1% से कम ही उछाल है। आज ट्रॉन (Tron) में ढाई फीसदी से अधिक तो हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) में 4% से अधिक की बढ़त दिख रही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटकॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसमें हल्की तेजी है और क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी हल्का बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 022% की तेजी के साथ $78,457.95 (₹74.46 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.31% की तेजी आई है और यह $2.6 लाख करोड़ (₹246.77 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के चार ही क्रिप्टो- ट्रॉन (Tron) और डॉगक्वॉइन (DogeCoin), बिटक्वॉइन (BitCoin) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) ग्रीन हैं। हालांकि इसमें से यूएसडी कॉइन तो लगभग फ्लैट है और बिटकॉइन में करीब आधे फीसदी की मजबूती आई है।


टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

यहां मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज, उनके भाव में 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल दी जा रही है-

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव  7 दिन में उतार-चढ़ाव
बिटकॉइन (BitCoin) $78,457.95 0.22% 0.53%
एथेरियम (Ethereum) $2,312.69 0.38% (-) 0.98%
टेथर (Tether) $0.9997 0.00% (-) 0.03%
एक्सआरपी (XRP) $1.38 0.14% (-) 2.80%
बीएनबी (BNB) $6181.15 0.45% (-) 2.13%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) $0.9998 0.01% 0.01%
सोलाना (Solana) $83.96 0.00% (-) 3.01%
ट्रॉन (Tron) $0.3391 2.54% 4.61%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) $0.1080 0.14% 9.61%
हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) $40.72 4.13% (-) 0.31%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $7731 करोड़ (₹7.34 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 36.73% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.03% कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.37% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।