Crypto Price: BitCoin अप, Ethereum डाउन, टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही वीकली ग्रीन

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ही वीकली तौर पर ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आज फीकी हुई है

अपडेटेड Jan 20, 2024 पर 8:54 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.32 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.84 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। हालांकि मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-बीएनबी (BNB) ही वीकली तौर पर ग्रीन जोन में है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह करीब डेढ़ फीसदी मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.50 फीसदी की तेजी के साथ 41,518.70 डॉलर (34.51 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आज फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.66% की तेजी आई है और यह 1.63 लाख करोड़ डॉलर (135.49 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

टॉप-10 क्रिप्टो में सिर्फ एक ग्रीन

अब वीकली बात करें तो टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो बीएनबी ही ग्रीन है। सात दिनों में एवालांचे 9 फीसदी से अधिक टूटा है। वहीं इस दौरान कार्डानो 6 फीसदी, XRP भी 4 फीसदी से अधिक, बिटक्वॉइन 3 फीसदी से अधिक, एथेरियम करीब 3 फीसदी, डोजेक्वॉइन करीब डेढ़ फीसदी और सोलाना आधे फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। वहीं टेथर और यूएसडी क्वॉइन भी रेड जोन में हैं लेकिन इनमें गिरावट मामूली ही है।


Ram Mandir Stocks: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले चमके ये शेयर, अयोध्या के रास्ते निवेशकों की भरी झोली

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5493 करोड़ डॉलर (4.57 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 13.83% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.32 फीसदी मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.84 फीसदी हिस्सेदारी है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 41,518.70 डॉलर 1.50%
एथेरियम (Ethereum) 2,464.78 डॉलर (-) 0.27%
टेथर (Tether) 0.9993 डॉलर 0.01%
बीएनबी (BNB) 313.74 डॉलर 0.25%
सोलाना (Solana) 91.35 डॉलर (-) 1.69%
एक्सआरपी (XRP) 0.5492 डॉलर 0.77%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 0.9999 डॉलर (-) 0.04%
कार्डानो (Cardano) 0.513 डॉलर 3.89%
एवालांचे (Avalanche) 32.51 डॉलर (-) 1.78%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.07937 डॉलर   1.88%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।