Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ 2 क्रिप्टो लाल, 7 दिनों में 5% चढ़ा BitCoin तो इस करेंसी ने बनाई जगह

Crypto Price: ईरान और अमेरिका-इजराल के बीच चल रही लड़ाई की आंच दुनिया भर के स्टॉक मार्केट झुलसे पड़े हैं तो दूसरी तरफ क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो लाल हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक हफ्ते में 5% से अधिक मजबूत होकर $71 हजार के पार पहुंच गया। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

अपडेटेड Mar 15, 2026 पर 4:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 58.85% हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) लाल है लेकिन इनमें भी गिरावट मामूली ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह डेढ़ फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.70% की तेजी के साथ $71,756.69 (₹66.44 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी 2% से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.56% की तेजी आई है और यह $2.44 लाख करोड़ (₹225.91 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ दो क्रिप्टो लाल

अब वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) और टेथर (Tether) ही लाल हैं लेकिन इनमें भी गिरावट मामूली ही है।वहीं एक हफ्ते में सबसे अधिक तेजी हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) में आई जोकि सात दिनों में 22% से अधिक ऊपर चढ़ा।


टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

यहां मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज, उनके भाव में 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल दी जा रही है-

क्रिप्टो   मौजूदा भाव   24 घंटे में उतार-चढ़ाव   7 दिन में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin)  $71,756.69  1.70%  5.76%
एथेरियम (Ethereum)  $2,115.48  2.24%   7.62%
टेथर (Tether)  $1.00   (-) 0.03%  (-) 0.01%
बीएनबी (BNB)  $662.84  1.75%   6.80%
एक्सआरपी (XRP)  $1.41  1.74%   3.82%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin)  $0.9998  (-) 0.02%   (-) 0.01%
सोलाना (Solana)  $88.47  1.81%  6.22%
ट्रॉन (Tron) $0.2970 1.08% 3.60%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) $0.09612 1.98% 6.61%
हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) $37.17 0.65% 22.06%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $5421 करोड़ (₹5.02 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 52.27% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.14% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 58.85% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।