Crypto Price: टॉप-10 का सिर्फ 1 क्रिप्टो लाल,BitCoin में 5% का जोरदार उछाल, सबसे अधिक इस करेंसी में आई तेजी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो लाल हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह आज 5% से अधिक उछलकर $74 हजार के पार पहुंच गया। वीकली लेवल पर तो टॉप-10 क्रिप्टो में 24% तक की तेजी आई है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 2:37 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.35% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 59.11% हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज काफी रौनक है। अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीदों बूस्टर डोज दिया। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के एक क्रिप्टो- ट्रॉन (Tron) को छोड़ सभी उछल पड़े लेकिन इसमें भी गिरावट आधे फीसदी से कम ही है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 5% से अधिक मजबूत हुआ है और क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति भी मजबूत हुई है। बिटकॉइन चार हफ्ते के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। एक बिटकॉइन अभी 5.72% की तेजी के साथ $74,689.87 (₹69.58 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 9% से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 5.12% की तेजी आई है और यह $2.53 लाख करोड़ (₹235.68 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 के सभी  क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। सात दिनों में सबसे अधिक तेजी हाइपरलिक्विड में आई जोकि 24% से अधिक मजबूत हुआ। बिटकॉइन इस दौरान 8% से अधिक ऊपर चढ़ा।


टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

यहां मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज, उनके भाव में 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल दी जा रही है-

क्रिप्टो मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव 7 दिन में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) $74,689.87 5.72% 8.50%
एथेरियम (Ethereum) $2,388.85 9.46% 13.15%
टेथर (Tether) $1.00 0.04% 0.05%
बीएनबी (BNB) $618.42 3.83% 2.82%
एक्सआरपी (XRP) $1.37 3.76% 4.29%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) $0.9999 0.04% 0.01%
सोलाना (Solana) $86.14 5.29% 7.57%
ट्रॉन (Tron) $0.3213 (-) 0.21% 1.63%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) $0.09437 3.97% 4.01%
हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) $45.12 9.60% 24.37%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $13084 करोड़ (₹12.19 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 69.98% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.35% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 59.11% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।