Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में इस कारण आया जोश, BitCoin की बढ़ी चमक, टॉप-10 की सभी करेंसीज ग्रीन

Crypto Price: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई के सुलझने की उम्मीद पर क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो उछलकर यह $82 हजार के काफी करीब है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

अपडेटेड May 06, 2026 पर 2:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.16% कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.47% हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज रौनक दिख रही है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 1% से अधिक मजबूत हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। एक बिटकॉइन अभी 1.38% की तेजी के साथ $81,912.42 (₹77.52 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक आधे फीसदी से अधिक बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.71% की तेजी आई है और यह $2.44 लाख करोड़ (₹256.47 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खाड़ी में कमर्शियल जहाजों को सुरक्षा देने वाले नौसैनिक अभियान 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' को अस्थायी रूप से रोकने का ऐलान किया तो ईरान से सुलह की उम्मीदें बढ़ीं। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत आगे बढ़ रही है। इसने क्रिप्टो मार्केट में जोश भर दिया।

वीकली भी टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन


अब वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। सात दिनों में इनमें करीब 11% तक की तेजी आई है। एक हफ्ते में सबसे अधिक उछाल डॉगकॉइन (DogCoin) और हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) में दिखी।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

यहां मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज, उनके भाव में 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल दी जा रही है-

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव 7 दिन में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) $81,912.42 1.38% 6.33%
एथेरियम (Ethereum) $2,394.46  0.78% 3.02%
टेथर (Tether) $0.9996 0.01% 0.03%
एक्सआरपी (XRP) $1.44 2.45% 3.65%
बीएनबी (BNB) $645.51 2.86% 3.20%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) $0.9998 0.01% 0.00%
सोलाना (Solana) $88.99 4.98% 5.36%
ट्रॉन (Tron) $0.3427 0.69% 5.97%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) $0.1167 4.69% 10.64%
हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) $44.33 2.87% 9.78%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $14.9 हजार करोड़ (₹14.1 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 3.95% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.16% कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.47% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।