Crypto Price: सात दिनों में टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो मजबूत, BitCoin और Ethereum पड़े नरम

Crypto Price: ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग के चलते जियो-पॉलिटिकल टेंशन में वैश्विक अनिश्चितता के बीच क्रिप्टो मार्केट में आज हल्की रौनक है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं लेकिन वीकली लेवल पर सिर्फ एक क्रिप्टो में ही तेजी दिख रही है। चेक करें टॉप-10 क्रिप्टो की लेटेस्ट स्थिति

अपडेटेड May 01, 2026 पर 4:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.29% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.17% हिस्सेदारी है। (File Photo- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज हल्की रौनक है और मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सभी क्रिप्टो ग्रीन है। हालांकि वीकली लेवल पर बात करें तो सिर्फ एक क्रिप्टो ही ग्रीन है और उसमें भी सात दिनों में करीब 11% की तेजी आई। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो एक हफ्ते में यह थोड़ा कमजोर हुआ है लेकिन पिछले 24 घंटे की बात करें तो इसमें करीब 2% की तेजी आई है। एक बिटकॉइन अभी 1.80% की तेजी के साथ $77,387.99 (₹73.42 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 1.14% की तेजी आई है और यह $2.57 लाख करोड़ (₹243.83 लाख करोड़) पर पहुंच गया है।

वीकली टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो ग्रीन

अब वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 का सिर्फ एक क्रिप्टो-डॉगक्वॉइन (DogeCoin) ही ग्रीन है जोकि सात दिनों में करीब 11% मजबूत हुआ है। वहीं बाकी क्रिप्टो में भी सिर्फ एथेरियम (Ethereum), एक्सआरपी (XRP), बीएनबी (BNB) और सोलाना (Solana) में ही 1% से अधिक गिरावट आई है।


टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

यहां मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज, उनके भाव में 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल दी जा रही है-

क्रिप्टो  मौजूदा भाव  24 घंटे में उतार-चढ़ाव  7 दिन में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) $77,387.99 1.80% (-) 0.30%
एथेरियम (Ethereum) $2,284.91 1.17% (-) 1.24%
टेथर (Tether) $0.9996 0.01% (-) 0.07%
एक्सआरपी (XRP) $1.37 0.27% (-) 3.68%
बीएनबी (BNB) $616.79 0.16% (-) 2.85%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) $0.9998 0.00% (-) 0.01%
सोलाना (Solana) $83.98 1.25% (-) 1.74%
ट्रॉन (Tron) $ 0.3264 0.11% (-) 0.56%
डॉगक्वॉइन (DogeCoin) $0.1079 1.28% 10.84%
हाइपरलिक्विड (Hyperliquid) $40.72 4.13% (-) 0.31%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $12143 करोड़ (₹11.52 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 12.95% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.29% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 60.17% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।