Crypto Price: ETF की मंजूरी का उतरा खुमार, $43000 के नीचे आया BitCoin, इस लेवल तक टूट सकते हैं भाव

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में ही अच्छी तेजी है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो पिछले हफ्ते गुरुवार को इसने दो साल बाद 49 हजार डॉलर का लेवल छू दिया था लेकिन अब यह 43 हजार डॉलर के नीचे है

अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 5:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.13 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.65 फीसदी हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो- बीएनबी (BNB) में ही अच्छी तेजी है। एक और क्रिप्टो यूएसडी क्वॉइन ग्रीन जोन में है लेकिन इसमें मामूली तेजी ही है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो पिछले हफ्ते गुरुवार को इसने दो साल बाद 49 हजार डॉलर का लेवल छू दिया था लेकिन अब यह 43 हजार डॉलर के नीचे है। क्रिप्टो मार्केट में भी इसकी स्थिति भी कमजोर हुई है और इसका मार्केट शेयर अब 50 फीसदी से नीचे आ गया है जबकि काफी लंबे समय तक कुछ दिन पहले इसका आधे से अधिक क्रिप्टो मार्केट पर कब्जा था।

एक बिटकॉइन अभी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 42,542.17 डॉलर (35.23 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की भी चमक आज फीकी हुई है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.48% की गिरावट आई है और यह 1.68 लाख करोड़ डॉलर (139.18 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

आईटी शेयरों के दम पर Nifty पहली बार 22000 के पार बंद, अब आगे ये है रुझान


BitCoin में क्यों है गिरावट

कुछ समय पहले तक पहली बार बिटक्वॉइन ईटीएफ को मंजूरी की संभावनाओं के चलते इसके भाव तेजी से ऊपर चढ़ रहे थे। हालांकि अब जब इसे मंजूरी मिल चुकी है और अब जब इसके स्पॉट एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स की ट्रेडिंग शुरू हो चुकी है तो यह अगले ही दिन फिसल गया। फिसलकर कुछ दिन में यह 43 हजार डॉलर के नीचे आ चुका है। हालांकि एक रिसर्च फर्म क्रिप्टोक्वांट ने पिछले ही महीने अनुमान लगाया था कि ईटीएफ को मंजूरी मिलने के बाद 'सेल द न्यूज इवेंट' के चलते इसके भाव 32 हजार डॉलर तक गिर सकते हैं।

Deloitte के 35 सीनियर पार्टनर्स एक साथ देंगे इस्तीफा, इस प्रोग्राम के तहत होगी विदाई

वीकली सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट

टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में आज अच्छी तेजी है लेकिन वीकली सिर्फ एक ही क्रिप्टो में तेज गिरावट है। बिटक्वॉइन एक हफ्ते में करीब 4 फीसदी कमजोर हुआ है। वहीं एक और क्रिप्टो टेथर भी रेड जोन में है लेकिन इसमें मामूली ही गिरावट है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में एथेरियम करीब 14 फीसदी चढ़ा है तो एवालांचे करीब 9 फीसदी, कार्डानो 8 फीसदी से अधिक, बीएनबी और सोलाना 5-5 फीसदी, डोजेक्वॉइन 4 फीसदी से अधिक और XRP भी 3 फीसदी से अधिक उछला है। यूएसडी क्वॉइन में मामूली तेजी है और यह लगभग फ्लैट भाव पर है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 42,542.17 डॉलर (-) 0.84%
एथेरियम (Ethereum) 2,535.68 डॉलर (-) 0.35%
टेथर (Tether) 0.9993 डॉलर (-) 0.06%
बीएनबी (BNB) 313.42 डॉलर 3.00%
सोलाना (Solana) 95.06 डॉलर (-) 2.04%
एक्सआरपी (XRP) 0.5782 डॉलर 0.15%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.0 डॉलर (-) 0.04%
कार्डानो (Cardano) 0.5374 डॉलर (-) 1.68%
एवालांचे (Avalanche) 36.17 डॉलर (-) 0.88%
डोजेक्वॉइन (DogeCoin) 0.08144 डॉलर (-) 1.98%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 5339 करोड़ डॉलर (4.42 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 16.84% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.13 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.65 फीसदी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।