Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 क्रिप्टो में मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक आधे फीसदी से अधिक फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी कम हुआ है। एक बिटकॉइन अभी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 69,681.86 डॉलर (58 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक करीब 3 फीसदी बढ़ी है। अमेरिका में एथेरियम के ईटीएफ को मंजूरी की संभावना को देखते हुए इसकी चमक बढ़ रही है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.28% की गिरावट आई है और यह 2.59 लाख करोड़ डॉलर (215.62 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।
