Get App

Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में तेज उछाल, BitCoin की चमक पड़ी फीकी

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब एक फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी फीकी पड़ी है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 29, 2024 पर 4:55 PM
Crypto Price: टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में तेज उछाल, BitCoin की चमक पड़ी फीकी
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.24 फीसदी कमजोर हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 52.05 फीसदी हिस्सेदारी है।

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज सुस्त रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो-बीएनबी (BNB) और डोजेक्वॉइन (DogeCoin) में ही एक फीसदी से अधिक हलचल है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक करीब एक फीसदी फीकी हुई है और क्रिप्टो मार्केट में दबदबा भी घटा है। एक बिटकॉइन अभी 0.94 फीसदी की गिरावट के साथ 70,167.84 डॉलर (58.5 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी हल्की बढ़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.34% की गिरावट आई है और यह 2.65 लाख करोड़ डॉलर (220.93 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट

टॉप-10 के सिर्फ दो क्रिप्टो में ही वीकली तेज गिरावट है। एक हफ्ते में एवालांचे डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। इसके अलावा टेथर और यूएसडी क्वॉइन भी रेड जोन में हैं लेकिन इनमें गिरावट मामूली ही है। वहीं दूसरी तरफ सात दिनों में सबसे अधिक तेजी डोजेक्वॉइन में आई और यह 36 फीसदी से अधिक चढ़ा है। इसके बाद बिटक्वॉइन 8 फीसदी से अधिक, बीएनबी 7 फीसदी से अधिक, सोलाना 6 फीसदी से अधिक, कार्डानो करीब 5 फीसदी और एथेरियम तीन फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इस दौरान एक्सआरपी भी करीब एक फीसदी उछला है।

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें