Get App

BitCoin Falls: इस कारण क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, बिटक्वॉइन में 4% की गिरावट

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के अधिकतर क्रिप्टो रेड जोन में हैं और 10 फीसदी तक टूट गए हैं। जो क्रिप्टो ग्रीन हैं, उनमें भी तेजी मामूली ही है, लगभग फ्लैट ही हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक 4 फीसदी से अधिक फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 25, 2024 पर 5:17 PM
BitCoin Falls: इस कारण क्रिप्टो मार्केट में कोहराम, बिटक्वॉइन में 4% की गिरावट
BitCoin ETF: ब्लैकरॉक का स्पॉट बिटक्वॉइन ईटीएफ पहली बार 11 जनवरी को लाइव हुआ था। तब से लेकर अब तक पहली बार बुधवार को इसमें कोई निवेश नहीं आया। (Image- Pexels)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज कोहराम मचा हुआ है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के अधिकतर क्रिप्टो रेड जोन में हैं और 10 फीसदी तक टूट गए हैं। जो क्रिप्टो ग्रीन हैं, उनमें भी तेजी मामूली ही है, लगभग फ्लैट ही हैं। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो इसकी चमक 4 फीसदी से अधिक फीकी हुई है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में दबदबा बढ़ा है। एक बिटकॉइन अभी 4.10 फीसदी की गिरावट के साथ 63,855.80 डॉलर (53.20 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक 5 फीसदी से अधिक फीकी पड़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 4.54% की गिरावट आई है और यह 2.35 लाख करोड़ डॉलर (195.80 लाख करोड़ रुपये) रह गया है।

BitCoin ETF के जीरो क्रेज पर ढहा क्रिप्टो मार्केट

ब्लैकरॉक का स्पॉट बिटक्वॉइन ईटीएफ पहली बार 11 जनवरी को लाइव हुआ था। तब से लेकर अब तक पहली बार बुधवार को इसमें कोई निवेश नहीं आया। 71 दिनों के लगातार निवेश के बाद एकाएक पूरी तरह सूखे की स्थिति ने बिटक्वॉइन की चमक फीकी कर दी। इसके चलते बाकी क्रिप्टो को लेकर भी निगेटिव माहौल बना।

वीकली टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो में तेज गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें