रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,44,271 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 9.8 फीसदी बढ़कर 11,75,919 करोड़ रुपये पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2025-26 में 1,44,271 करोड़ रुपये पूंजीगत खर्च किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 9.8 फीसदी बढ़कर 11,75,919 करोड़ रुपये पहुंच गया।
ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद शानदार प्रदर्शन
RIL के चेयरमैन एवं एमडी मुकेश अंबानी ने 19 जून को कंपनी की 49वीं एजीएम में इस बारे में बताया। उन्होंने शेयरहोल्डर्स को बताया कि रिलायंस ने ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद FY26 में रिकॉर्ड हाई रेवेन्यू, रिकॉर्ड हाई EBITDA और रिकॉर्ड हाई नेट प्रॉफिट कमाया।
एबिड्टा बढ़कर 2,07,911 करोड़ रुपये पहुंचा
RIL का एबिड्टा FY26 में बढ़कर 2,07,911 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह कंपनी ने हर पांच सालों में EBITDA दोगुना करने का अपना वादा पूरा किया। FY21 में कंपनी का EBITDA 97,580 करोड़ रुपये था। FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 17.8 फीसदी बढ़कर 95,754 करोड़ रुपये रहा।
यह भी पढ़ें: RIL AGM 2026 Live
पांच साल में 6,48,428 करोड़ पूंजीगत खर्च
देश की सबसे बड़ी कंपनी के चेयरमैन ने कहा कि बीते पांच सालों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का पूंजीगत खर्च 6,48,428 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि रिलायंस ने भारत में किसी दूसरी कंपनी से ज्यादा पूंजीगत खर्च किया। पिछले पांच सालों में देश की टॉप 50 कंपनियों के कुल पूंजीगत खर्च का करीब एक-तिहाई रिलांयस ने खर्च किया।
एक्सपोर्ट्स बढ़कर 2,78,808 करोड़ पहुंचा
रिलायंस का एक्सपोर्ट्स बढ़कर FY26 में 2,78,808 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह देश के कुल मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट का 6.7 फीसदी है। रिलायंस देश के खजाने में सबसे ज्यादा कंट्रिब्यूशन वाली कंपनी है। इसका कुल कंट्रिब्यूशन 2,16,472 करोड़ रुपये रहा। अंबानी ने कहा कि इनक्लूसिव ग्रोथ को लेकर रिलायंस की प्रतिबद्धता बनी हुई है।
सीएसआर पर कुल 2,248 करोड़ रुपये खर्च
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन ने कहा कि FY26 में कंपनी का सीएसआर पर खर्च 2,248 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि यह देश में किसी एक कंपनी का सबसे ज्यादा सीएसआर एक्सपेंडिचर है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।