Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज बिकवाली का दबाव है। मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सिर्फ एक क्रिप्टो ट्रॉन (Tron) में आधे फीसदी से अधिक तेजी है और दो- टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) फ्लैट है, बाकी सभी में 4% तक की गिरावट है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह 2% से अधिक कमजोर हुआ है लेकिन क्रिप्टो मार्केट में इसकी स्थिति मजबूत हुई है। एक बिटकॉइन अभी 2.19% की कमजोरी के साथ $75,442.20 (₹69.86 लाख) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरे सबसे बड़े क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) की चमक भी 3% से अधिक आज फीकी पड़ी है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 2.71% की गिरावट आई है और यह $2.54 लाख करोड़ (₹235.21 लाख करोड़) पर आ गया है।
वीकली टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन
अब वीकली बात करें तो मार्केट कैप के हिसाब से टॉप-10 के सभी क्रिप्टो ग्रीन हैं। इसमें से दो-टेथर (Tether) और यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) में फ्लैट बढ़त को छोड़ बाकी में अच्छी तेजी है और ये 7% तक ऊपर चढ़े हैं।
टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान
यहां मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया के 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज, उनके भाव में 24 घंटे और एक हफ्ते में उतार-चढ़ाव की डिटेल दी जा रही है-
सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय
क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में फिसलन
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में गिरावट आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में $11659 करोड़ (₹10.80 लाख करोड़) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 33.27% कम रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.22% मजबूत हुई है और क्रिप्टो बाजार में इसकी 59.40% हिस्सेदारी है।